जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बहुचर्चित कॉलोनी में पूर्व शाखा प्रबंधक के घर का ताला तोड़ कर चोरों ने नगदी समेत चांदी के जेवरातों पर हाथ साफ कर दिया है। क्षेत्र के सभासद के बगल में रह रहे पंजाब इंडिया बैंक के पूर्व शाखा प्रबंधक अवनीश कुमार सिंह अपने परिवार के साथ बड़े लड़के के यहां पुणे गए हुए हैं। मकान को खाली देखकर चोरों के गिरोह ने चार कमरों का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे सभी सामानों को उलट पलट डाला। चोरों के हाथ नगदी रुपए लगभग 20000 और चांदी की दो जोड़ी पायल और बिछिया ही उनके हांथ लग पायी। सुबह घर के दरवाज़े का टूटा हुआ ताला देखकर चोरी की सूचना मकान स्वामी को दिया को देने के साथ सभासद द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई है। भासद ने बताया कि अभी 10 दिन पूर्व में ओम प्रकाश सिंह के घर भी चोरों ने ताला तोड़कर भीषण चोरी किया था।
चोरों ने नकदी समेत चांदी के जेवरातो पर हांथ किया साफ
By -
August 25, 2024