जौनपुर। थाना चन्दवक स्थानीय क्षेत्र के बजरंगनगर पुलिस चौकी से लगभग सौ मीटर की दूरी पर बीती रात चोरों ने बिजली केवल चोरी कर चंपत हो गए सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई। गौरतलब है कि शौर्य इन्टरप्राइजेज फर्म द्वारा बिजली का कार्य बजरंगनगर बाजार में कराया जा रहा है। वाराणसी—आजमगढ़ मार्ग से पश्चिम की तरफ लगभग एक माह पूर्व दो ड्रम 120 एम.एम. का केवल रखा गया था जिसकी कुल लंबाई लगभग एक किलोमीटर थी जिसे बीती रात चोर लेकर फरार हो गये। सुबह जब चोरी होने की जानकारी हुई तो पीड़ित पुलिस को सूचना देते हुए थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। पुलिस पीड़ित के तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।
लाखों के बिजली केबल पर चोरों ने फेरा हांथ
By -
August 26, 2024