संदिग्ध अवस्था में कीटनाशक के सेवन से युवक ने तोड़ा दम

Belal Jani
By -

जौनपुर सरायख्वाजा थाना स्थानीय क्षेत्र के मनवल गांव में एक युवक की संदिग्ध अवस्था में कीटनाशक के सेवन से मौत हो गई। परिजनों ने मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया। 

जानकारी के अनुसार मनवल गांव निवासी केशव विश्वकर्मा 35 वर्ष सोमवार को अपनी फर्नीचर की दुकान पर कामकाज निपटा रहा था। काम निपटाने के बाद जब वह घर आया तो अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। और मुंह से झांक भी आना शुरू हो गया । परिजन उसे तुरंत लेकर जिला अस्पताल पहुंचे और चिकित्सक को दिखाया।लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। अस्पताल कर्मचारी की निगाहों को बचाते हुए शव को लेकर परिजन चले गए।कुछ ग्रामीण का कहना है कि उसे किसी जहरीले जंतु ने काट लिया  था।
हालांकि केशव की मौत को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया।