सांकेतिक चित्र
जौनपुर। मंगलवार देर शाम वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित लंभुआ गांव के पास उम्र लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक की किसी ट्रेन की चपेट में आ जाने से कटकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची स्थानीय बदलापुर थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और नियमानुसार 72 घंटे के लिए शव को लाश घर में रखवाने के पश्चात पहचान करवाने हेतु मृतक के जुटी हुई है। थाना प्रभारी बदलापुर ने बताया कि मृतक लाइन दार ब्लू शर्ट और हल्का नीला पैंट पहने हुए हैं।