फोटो क्रेडिट (AI)
जौनपुर। चन्दवक थाना क्षेत्र के एक गांव में समलैंगिक शादी करने पर अड़ी दो लड़कियों का मामला थाने पर पहुंच गया। प्राप्त समाचार के मुताबिक एक गांव की दो सखियों का आपस में प्रेम इतना बढ़ा कि दोनों समलैंगिक शादी करने की जिद पर अड़ गई। मामला इतना बढ़ा कि बात थाने पर आ गयी। महिला डेस्क पुलिस कर्मियों के अथक प्रयास से मामला किसी तरह सुलझ तो गया पर देखना यह है कि पुलिस के समझाने बुझाने का असर कितने दिन तक लड़कियों में रहता है। फिलहाल इस अनोखी प्रेम कहानी की चर्चा जनपद में जोरों पर है। मामले को लेकर लोग तरह तरह की बाते कर रहे है। वहीं दोनों लड़कियों के परिजन लोक लाज और सभ्यता का हवाला देते देते थक गए लेकिन शादी की जिद पर समाचार लिखे जाने तक दोनों अड़ी हुई थी।