हौसला बुलंद चोरों ने नवागत थानाध्यक्ष को दी सलामी

Belal Jani
By -


जौनपुर।सुजानगंज थाना क्षेत्र के मटियाही गांव में बन रहे स्वच्छ भारत मिशन के तहत बनी पानी की टंकी में अज्ञात चोरों ने रुम  में से  इनवर्टर बैटरा चुरा ले गये जानकारी अनुसार रविवार को थाना सुजानगंज में राधेश्याम मौर्या पुत्र रामलाल मौर्य निवासी मटियाही तहरीर देते हुए आरोप लगाए की शनिवार की शाम को अज्ञात चोरों द्वारा जल जीवन मिशन की टंकी के कमरे का ताला तोड़कर एक इनवर्टर और  बैटरा को चुरा लिया गया है। वहीं पीड़ित जल जीवन मिशन टंकी में पहरेदारी का कार्य करता है। इस मामले में पूछे जाने पर थाना अध्यक्ष अमित पांडे ने बताया मामले का संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की जा रही है।