रेल लाइन के किनारे मिला अज्ञात अधेड़ शव

Belal Jani
By -


जौनपुर।जंघई फाटक 51बी पर वृहस्पतिवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गयी कन्ट्रोल की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे मे लेकर पहचान के लिए मोर्चरी में ऱखवा दिया है। संभावना जताई जा रही है की अधेड़ की मौत किसी ट्रेन से गिरने से हुई होगी। 

प्रयागराज वाराणसी  रेलवे रुट पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पूरब तरह 200 मीटर दूर 51बी फाटक के पास सुबह एक अधेड़ का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी अधेड़ धारीदार टीशर्ट और लोवर पहने हुआ है उसकी जेब में शिनाख्त के लिए कोई चीज नही मिलने से उसकी पहचान नही हो पाई कन्ट्रोल की सूचना पर जीआरपी जंघई चौकी इंचार्ज अरुण कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी ज्ञानपुर मे रख कर शव की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है 
जंघई जीआरपी इंचार्ज अरुण मिश्रा का कहना है की मृतक के शव की पहचान नही हो पाई है उसकी मौत ट्रेन से गिरकर होने की संभावना जताई जा रही है मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा होने पर अगली कार्यवाही की जायेगी फिलहाल पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए मोर्चरी  मे रक्खा गया है।