दिनदहाड़े ताला खोलकर लाखों का जेवरात एवं सामान चोरों ने उड़ाया

Belal Jani
By -


जौनपुर। नगर के लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद मुरादगंज निवासी यशपाल सिंह पुत्र स्व० नरसिंह बहादुर पूर्व अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद के घर से हौंसला बुलंद चोरों ने दिनदहाड़े ताला खोलकर लाखों रुपये के आभूषण और सामान पार कर दिया। जब गृह स्वामी ने 22 अप्रैल को अपने घर का ताला लगाकर दिन में 10 बजे भारत गैस एजेन्सी तारापुर कालोनी गैस बुक कराने गया। और जब वापस दिन में 11.15 बजे आया तो देखा कि मेन गेट का ताला खोलकर किसी ने घर के अंदर रखी आलमारी को चाड़ करके खोल दिया और उसमें रखे गहने चोरी कर लिया गया। इसकी लिखित सूचना लाइन बाजार थाना पर दिया गया है परन्तु पुलिस समाचार लिखे जाने तक किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पा रही थी।