जौनपुर। जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म पर ट्रेन से गिरकर यात्री का हांथ कट कर अलग हो गया जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका उपचार वाराणसी में चल रहा है।
बताया जाता है कि मऊ जनपद हालदारपुर थाना क्षेत्र के टेलनपुर गांव निवासी अर्जुन उम्र लगभग 30 वर्ष,बृजेश उम्र लगभग 27 वर्ष पुत्रगण भारत चेन्नई से दोनों भाई बेगमपुरा ट्रेन से आ रहे थे। इसी दौरान ट्रेन के जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन पर ठहराव होने पर बृजेश पानी लेने के लिए ट्रेन से नीचे उतर कर पानी ले रहा था तभी अचानक ट्रेन चलने लगी तो हड़बड़ाहट में बृजेश चलती ट्रेन पर दौड़ कर चढ़ते समय पैर फिसल जाने के कारण वह गिरकर ट्रेन की चपेट में आ गया ।जिससे चलते उसका दायां हांथ कट कर अलग और बायां पैर फैक्चर हो गया जिसके चलते अचेतावस्था में।उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।