जौनपुर।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के चौकिया धाम चौराहा पर ई रिक्शा और बाइक में हुई जोरदार भिड़ंत में ई रिक्शा पलट गया जिसमें 3 युवक और एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया जाता है कि ई रिक्शा में बैठे विवेक निषाद 20 वर्ष,शुभम निषाद 22 वर्ष उर्मिला देवी 36 वर्ष निवासी कटघरा चिरानीपट्टी थाना दोसपुर जिला सुल्तानपुर निवासी शुक्रवार सुबह लगभग 10:00 बजे सुल्तानपुर से जौनपुर रोडवेज बस से चौकिया माता दर्शन करने आए थे। रोडवेज पर बस से उतरने के बाद चौकियां धाम पहुंचने के लिए ई रिक्शा से चले तभी ई रिक्शा चौकिया चौराहे पर पहुंच कर बाइक लेकर खड़े अमित यादव 24 वर्ष पुत्र लाल बहादुर यादव निवासी सलोनी महिमापुर थाना गौरा बादशाहपुर निवासी से ई रिक्शा टकरा कर पलट गया नतीजतन ई रिक्शा में बैठे चारों लोग घायल हो गए स्थानीय लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारी के सहयोग से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। जबकि बाइक सवार अमित यादव की हालत बिगड़ी देखकर कर बेहतर उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर ई रिक्शा चालक रिक्शा लेकर फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।