बाहर वाली के चक्कर में पति ने पत्नी से की मारपीट

Belal Jani
By -


लबे रोड हुई मारपीट में पत्नी को आयी चोट


जौनपुर।जफराबाद रेलवे स्टेशन के निकट अहमदपुर पड़ाव ऑटो स्टैंड पर बुधवार को पति पत्नी के बीच जमकर हुई मारपीट में पत्नी घायल हो गयी।महिला के चाचा व अन्य लोगों के बीचबचाव के बाद मामला शांत हुआ।उसके बाद दोनों घर गए।

घटना कुछ इस प्रकार बताई जा रही है कि सिकरारा थाना क्षेत्र के पकड़ी ब्लॉक के पास एक गांव निवासी पति पत्नी मुम्बई में रहते है।पति मुंबई में ऑटोरिक्शा चलाता है।पत्नी का मायका जफराबाद के हौज गांव में है।मुम्बई में पति का किसी महिला से प्रेम सम्बन्ध हो गया है।उसी को लेकर दोनों में आये दिन झगड़ा व मारपीट होती रहती थी।कई बार वहां पर मामला पुलिस के पास भी गया।पुलिस ने दोनों को समझा बुझाकर मामला शांत करवा दिया था।उसके बाद भी पति अपनी हरकतों से बाज नही आ रहे थे।पत्नी के काफी विरोध के बाद वह पत्नी को गोदान एक्सप्रेस से लिवाकर आ रहा था एक बार फिर ट्रेन में उसी बात को लेकर झगड़ा हुआ।स्टेशन पर महिला के चाचा भी उतारने आये थे।दोनो ऑटो रिक्शा पकड़ने प्लेटफॉर्म पे आये थे।तभी दोनो में झगड़ा हुआ और मारपीट होने लगी।लोगों ने मामला शांत कराया।उसके बाद महिला के चाचा उन्हें उसके घर लिवा गए।चाचा ने बताया कि रविवार को मामले में रिश्तदारों को बुलवाकर पंचायत होगी।