जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज गांव के पास बुधवार दोपहर बाइक सवार सिपाही कार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है सराय ख्वाजा थाना पर तैनात सिपाही रंजीत यादव उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र स्वर्गीय अमरनाथ पीतरीपुर थाना क्षेत्र के सीकरी गांव जनपद गोरखपुर निवासी बुधवार दोपहर किसी कार्य से बाइक से मछलीशहर की तरफ गए हुए थे। इसी दौरान लौटते समय सिकरारा थाना क्षेत्र के गुलजारगंज गांव लखनऊ वाराणसी हाईवे पर कार वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची सिकरारा पुलिस ने एंबुलेंस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया गया। हालांकि घटना के बाद मौके से कार सहित चालक फरार हो गया। पुलिस जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।