जौनपुर।चंदवक थाना क्षेत्र के स्टेट बैंक के समीप पति के साथ स्कूटी से जा रही महिला को पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दिया। जिसके चलते स्कूटी से गिरकर उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के मुताबिक इसी थाना क्षेत्र के रामदेवपुर गांव काजल शर्मा उम्र लगभग 30 वर्ष पति विकाश शर्मा के साथ ब्यूटी पार्लर की दुकान बंद कर स्कूटी से दवा लेकर घर जा रही थी।तभी जैसे स्टेट बैंक के समीप पहुंचे ही थे पीछे से ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी पर पीछे बैठी काजल की नीचे गिर कर मौके पर ही मौत हो गई। आरोप है कि चंदवक थाने के सीयूजी नंबर पर कॉल किया गया लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया। मृतका की खबर सुनते ही परिजनों पर दुखो के पहाड़ टूट पड़ा हो जैसे।10 वर्षीय मासूम के सर से मां का साया छिन गया।