जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत त्रिलोकी सराय गांव में शनिवार शाम 5:30 बजे सरिया डिजाइन का काम कर रहे मजदूर के ऊपर दीवार गिरने से हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस से लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार प्रतापगढ़ जनपद आसपुर देवसरा थाना क्षेत्र के ढकवा गांव निवासी रामचंद्र कुमार बदलापुर थाना क्षेत्र के त्रिलोकी सराय गांव में सरिया से डिजाइन बनाने का काम कर रहा था।इसी दौरान अचानक उसके ऊपर दीवार गिर पड़ी जिसके नीचे दबकर वह गंभीर रूप से घायल हो गया। साथ काम कर रहे मजदूरों ने उसे प्राइवेट एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया ।यहां पर चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत्य घोषित कर दिया। बताया गया कि मृतक की दो बेटी दो बेटे है जिसमें से एक बेटी की शादी हो गई है और पूरे परिवार की जिम्मेदारी उसके ही ऊपर थी। दोनों बेटे पढ़ाई करते है पिता की मौत से पूरा परिवार गहरे सदमे में हैं।