पत्नी की विदाई कराने आए युवक ने नदी में कूद कर दी जान

Belal Jani
By -


जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा इमलिया पुल से नदी में छलांग लगाकर युवक ने मौत को गले लगा लिया। शनिवार को शव मिलने के बाद परिजनों में कोहरा मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज कर।आगे की कार्रवाई करने में जुट गई है।

बताया जाता है कि इसी थाना क्षेत्र की मेधा गांव निवासी सत्यम तिवारी उम्र लगभग 30 वर्ष पुत्र श्री प्रकाश तिवारी 22 अप्रैल को ससुराल पत्नी की विदाई करवाने के लिए गया हुआ था। इस दौरान न जाने किस बात पर ससुरारी जनों ने पत्नी को उसके साथ विदा न किया। जिसके काफी नाराज होकर उसने आक्रोशित होते हुए इमिलिया पुल से नदी में छलांग लगा कर मौत को गले लगा लिया। हालांकि परिजनों ने सत्यम की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करा दी थी। शनिवार रात्रि पानी में जब शव उतराया तो सत्यम तिवारी के रूप में उसकी पहचान हुई। जैसे ही यह खबर परिजनों को मिली मनो एक कोहराम मच गया हो।