सांकेतिक चित्र
जौनपुर। संदिगध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन करने वाली विवाहिता की जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मामला कुछ इस प्रकार बताया जा रहा है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के बक्शी नेवादा गांव निवासी शन्नो उम्र लगभग 32 वर्ष पत्नी मुस्ताक शनिवार रात्रि किन्हीं कारणों से संदिग्ध परिस्थितियों में कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत अचानक बिगड़ने लगी। हालांकि जब परिजनों को जानकारी हुई तो उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंच ही रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गई। हालांकि जिला अस्पताल के चिकित्सकों ने भी उसे देखकर आधिकारिक तौर पर मौत की पुष्टि कर दी है।