जौनपुर।आंधी तूफान और बरसात होने के चलते जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र में पेड़ दीवार करकट गिरने से लगभग आधा दर्जन लोग घायल हो गए सभी का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि जफराबाद थाना क्षेत्र के कलंदरपुर गांव में मंदिर पर बैठा सुजीत मौर्या उम्र लगभग 35 वर्ष पुत्र सुरेश, साथ में बैठे घसेटू निषाद उम्र लगभग 45 वर्ष चले आंधी तूफान के चलते पीपल का पेड़ मंदिर के छत पर गिरा जिससे छत की पटिया टूट कर गिरने से दोनों घायल हो गए। सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के काकोरी गांव निवासी भगाना देवी उम्र लगभग 58 वर्ष पत्नी लालचंद रिटायर दारोगा किसी की टीम उड़ते हुए आई जिससे भगाना देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी।लाइन बाजार थाना क्षेत्र के शेखपुरा मोहल्ला निवासी रीना देवी 25 वर्ष पत्नी धर्मेंद्र निषाद घर के ऊपर पेड़ गिरने से चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। इसी थाना क्षेत्र के रामदासपुर शीतला चौकिया निवासी बलवंत यादव उम्र लगभग 35 वर्ष रिश्तेदार अशोक और राकेश के ऊपर मकान का मलबा गिरने से तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शीतला चौकिया ही निवासी लक्ष्मीना देवी 80 वर्ष के ऊपर अचानक ईंट गिरने से वह घायल हो गयी। सभी घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।