निर्माणाधीन मकान की गिरी दीवार की चपेट में आकर युवक की मौत

Belal Jani
By -
(मृतक की फाइल फोटो)
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला उर्दू बाजार में तीन मंजिला निर्माणाधीन मकान की दीवार रास्ते से गुजर रहे युवक पर अचानक गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए युवक की उपचार के दौरान वाराणसी में मौत हो गई। जैसे ही यह खबर परिजन को हुई मानों एक कोहराम बरपा हो गया।

बताया जाता है कि उक्त मोहल्ला निवासी मोहम्मद समीर उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र मुस्तफा घोसी बुधवार तीसरे पहर चली तेज आंधी और तूफान में हो रही बारिश के दौरान किसी कार्य वश मोहल्ले में ही कही जाते समय रास्ते से गुजरते समय एक निर्माणाधीन मकान की दिवार अचानक उसके ऊपर गिर पड़ी। जिसके चलते  वह  गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन फानन में स्थानीय लोग और परिजनों द्वारा उसे जिला अस्पताल पहुंचाया कर भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात  हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। वाराणसी में उपचार के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई।