विषाक्त का सेवन करने वाली विवाहिता की हुई मौत,मुकदमा दर्ज

Belal Jani
By -

जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन करने वाली विवाहिता की वाराणसी ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ताकि मौ का कारण स्पष्ट हो सके।
बताया जाता है कि शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पूरब मोहल्ला निवासी नंदिनी गोड़ उम्र लगभग 23 वर्ष पत्नी विशाल गोड़ बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालाकी जानकारी होने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर प्राथमिक उपचार करने के पश्चात चिकित्सको ने वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया। बुधवार रात्रि  ही में वाराणसी पहुंचने के पहले ही शिवपुर के पास उसकी मौत हो गई। मृतिका का मायका इसी कोतवाली क्षेत्र के सुरिस गांव में है मृतका की शादी विशाल  से सन 2023 में हुई थी। मृतका के पिता रमेश ने शाहगंज कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर पुत्री नंदिनी गोंड की हत्या करने का आरोप लगाया था। कोतवाली प्रभारी तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।