जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के नगर रेलवे क्रॉसिंग राम जानकी मंदिर के पास मंगलवार लगभग 4:00 बजे स्थानीय लोगों ने की सूचना पर अचेत पड़े उम्र लगभग 50 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारीयों ने पहले उसे सीएचसी पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने देखने के पश्चात उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां पहुंचने पर डॉक्टर ने देखने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नियमानुसार 72 घंटे के लिए लाश को जिला अस्पताल मोर्चरी घर में रखवा दिया और पहचान करवाने हेतु जुट गई है