पत्नी से हुए विवाद में पति ने विषाक्त का किया सेवन

Belal Jani
By -

सांकेतिक चित्र 
जौनपुर।सिकरारा थाना क्षेत्र निवासी एक युवक ने आपसी कलह में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसकी चलते युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
टेकारी गांव निवासी रवि प्रभाकर 40 वर्ष का अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर सोमवार देर रात कहासुनी हो गई। जिसके बाद युवक किसी तरह का विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ समय बाद युवक की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे मछलीशहर सी एच सी ले गए। यहां पर चिकित्सक ने युवक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां युवक का ईलाज चल रहा है।