जौनपुर। वाराणसी सुल्तानपुर रेलवे प्रखंड स्थित सराय हरखू रेलवे स्टेशन के पास जेसीबी मशीन खुदाई करते समय सिगनल तार कट गया। जिसके चलते इस रूट की सभी ट्रेनें प्रभावित हुई और यात्रियों को विभिन्न प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
बताया जाता है मंगलवार सुबह लगभग 10:00 अज्ञात जेसीबी चालक जेसीबी मशीन से किसी कार्य वश सराय हरखू रेलवे स्टेशन के पास जमीन खोदाई का कार्य कर रहा था। उसी समय जमीन से गुजरे सिग्नल तार कट अलग हो गए। इसके चलते लखनऊ तक रेलवे विभाग के अधिकारी खलबली मच गई। हालांकि की इस दौरान इस मार्ग पर चलने वाली लगभग आधा दर्जन ट्रेनें प्रभावित हुई। उन्हें किसी तरह कासन और झंडी दिखकर गंतव्य के लिए भेजा गया।सिटी स्टेशन से सिग्नल स्टॉप और आरपीएफ की की टीम लगभग पौने दो बजे सिग्नल स्टाफ द्वारा काफी मशक्कत के बाद सिग्नल तार को ठीक किया गया। तब जाकर सुचारू रूप से ट्रेनो का संचालन शुरू किया जा सका।