जौनपुर। खेतासना थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार में स्कॉर्पियो की चपेट में आकर स्कूटी सवार महिला कांस्टेबल घायल हो गई।उनका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि बुधवार शाम कांस्टेबल सुमन सिंह 42 वर्ष पत्नी स्वर्गीय त्रिलोकीनाथ सिंह कांस्टेबल सुमन सिंह स्कूटी से पुलिस लाइन गई थी और मीटिंग खत्म होने के पश्चात थाने पर खेतासराय लौट रही थी। इसी दौरान गुरैनी बाजार के पास स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दोनों गिर पड़ी। हालांकि इस दौरान कांस्टेबल सुमन सिंह को चोटे आई। सूचना पर मौके पर पहुंचे 108 नंबर एंबुलेंस कर्मचारियो ने उनको जिला अस्पताल पहुंचा कर भर्ती कराया। घटना के बाद मौके से स्कार्पियो चालक वाहन समेत फरार हो गया।पुलिस छानबीन में जुटी हुई है।