जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के देवकलपुर डगरा गांव के पास मंगलवार दोपहर बाइक और ट्रक की आमने-सामने हुई भिड़ंत में पिता व 3 वर्षीय मासूम पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कुछ मुछ सेवईनाला गांव निवासी रामकेश कुमार उम्र लगभग 29 वर्ष पुत्र उमानाथ
3 वर्षीय पुत्र आयूष को साथ लेकर मंगलवार दोपहर लगभग 3बजे ससुराल से बाइक द्वारा घर के लिए निकले। इसी दौरान जैसे उनकी बाइक देवकालपुर डगरा के पास पहुंचे तभी तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही थी उसी से जोरदार टकर हो गई। नतीजतन मौके पर ही पिता पुत्र की मौत हो गई। खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई। पिता पुत्र की अचानक हुई मौत के चलते पत्नी और एक मां के दिल पर दुखो का जैसे पहाड़ टूट पड़ा हो।