जौनपुर।बदलापुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में आग लगने से अफरा तफरी मच गयी। जानकारी होते ही मौक़े पर पहुंचे चिकित्सा केंद्र प्रभारी डॉ संजय दुबे द्वारा इसकी सूचना अग्निशमन केंद्र को दी गयी।अग्नि शमन कर्मियों ने अस्पताल पहुंच तत्काल आग बुझाया हालांकि चिकित्सा अधीक्षक के मुताबिक महिला वार्ड में उस समय कोई मरीज नहीं था।
जानकारी के मुताबिक सोमवार की रात सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के महिला वार्ड में करीब 10 बजे एसी से धुआं उठने लगा।देखते ही देखते भीषण आग गयी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक डॉ संजय दुबे की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने आग पर काबू पाया। डॉ संजय दुबे ने बताया कि जिस समय आग लगी थी।उस समय महिला वार्ड में कोई भी मरीज भर्ती नहीं था।