(मृतक की फाइल फोटो)
जौनपुर।जंघई मुम्बई में रहकर आटो चलाकर गृहस्थी चलाने वाली मेदपुर बनकट गाँव निवासी राजेश प्रजापति की सतना में ट्रेन से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हे बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज लेकर आ रहे थे लेकिन रास्ते में मौत हो गयी। परिजनों मे उनका अन्तिम संस्कार कर दिया।
मृतक राजेश प्रजापति के छोटे भाई राकेश प्रजापति ने बताया की 19 अप्रैल को उनके भाई राजेश प्रजापति उनके पिता गयादीन प्रजापति व उनके साले बलेश प्रजापति निवासी बहुता सुरियावां गोदान एक्सप्रेस से सवार होकर घर आ रहे थे। जनरल बोगी में भीड़ अधिक थी ट्रेन 20 अप्रैल को सुबह पांच बजे पहुंची उसके बाद आगे बढ़ी थी तभी राजेश शौचालय के लिए उठ कर गये और काफीं देर बाद नही लौटे तो उनके पिता और साले ने खोजा पर नहीं मिले उन्हे शक हुआ की कही वह गेट के पास ट्रैक के पास गिर तो नहीं गये इसके बाद ट्रेन लगभग 50 किमी दूर जंगल मे खड़ी हुई तो वह लोग खोजने के लिए निकले तो सतना के अस्पताल से फोन आया की वह अस्पताल मे भर्ती है। जब दोनो अस्पताल पहुंचे तो गंभीर हाल मे उन्हे रींवा लाया गया वहां से बेहतर इलाज के लिए प्रयागराज ले आ रहे थे लेकिन रास्ते मे उनकी मौत हो गयी।परिजन उनका शव घर लाकर अन्तिम संस्कार कर दिया। भाई राकेश प्रजापति ने बताया की वह सड़क के रास्ते घर आ रहे है अस्पताल में कोई पुलिस या जीआरपी या आरपीएफ के लोग नही थे जो बताये की उन्होंने भर्ती कराया था इसलिए शव घर लाकर अन्तिम संस्कार कर दिया गया। मृतक की बेटी की शादी 19 जून को है इसीलिए वह घर आ रहे थे।उनके चार बेटी और एक बेटा है पत्नी सुनीता देवी का रोरो कर बुरा हाल है।