जौनपुर। रंजिशन मनबढो़ ने एक राय होकर पड़ोसी पर लाठी डंडा ईंट से हमला कर बाइक क्षतिग्रस्त कर तोड़ फोड़ किया। जिससे पीड़ितों में भय व्याप्त हो गया है।
बताया जाता है कि सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के शिकारपुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम सभा पाल्हामऊ कला रमेश चंद पुत्र समर बहादुर यादव के घर पर आरोप है कि दबंग पड़ोसियों ने लाठी डंडा और ईट पत्थर से हमला कर दिया। जिससे मोटरसाइकिल छतीग्रस्त हो गई और दरवाजा पर चढ़ कर तोड़ फोड़ कर ने लगे परिवार के लोगों ने जान बचाते हुए घर के अंदर जा कर अपनी जान बचाई।जिसका वीडियो सोशल मीडिया पे वायरल हो रहा है।
आरोप है कि पुलिस चौकी पर प्रार्थी ने प्रार्थना पत्र 30 अप्रैल बृहस्पतिवार को दिया उसके बाद भी दूसरे दिन शुक्रवार को दबंगों ने लाठी डंडा लेकर पहुंच गए जिसमें विकास पुत्र विजय बहादुर तेज बहादुर पुत्र स्वर्गीय रामधनी जितेंद्र पुत्र तेज बहादुर और अन्य लोग एक राय होकर कहते हैं की कितनी दरखास्त दोगे पुलिस हमारा कुछ नहीं करेगी जब तक तुम लोगों को जान से मार नहीं डालेंगे उसके बाद ही जेल जाएंगे। यहां पर यह सवाल जरूर उठ रहा है कि आखिर आरोपियों को इतनी हिम्मत कौन दे रहा है। मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है इस संबंध में जानकारी के लिए शिकारपुर चौकी प्रभारी को फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ।