बांदा जिले में तैनात पुरूषोत्तम यादव का असमय निधन

Belal Jani
By -
जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव निवासी बांदा जिले की एक  कोतवाली में कोतवाल के पद पर तैनात पुरुषोत्तम यादव (54) का मेदांता अस्पताल लखनऊ में शुक्रवार सुबह निधन हो गया है। श्री यादव काफी दिनों से हृदय रोग से ग्रस्त थे।उनके शरीर को डाक्टरों ने पेशमेकर की सुविधा दी थी। बताते हैं कि इधर उन्हें पुनःदिक्कत हुई तो उक्त अस्पताल में भर्ती किया गया। जहा उनका इलाज चल रहा था।किंतु शुक्रवार को लगभग 8 बजे सुबह उनका असमय ही निधन हो गया। उनके पार्थिव शरीर को पैतृक आवास बरहता लाया गया जहा से अंतिम दर्शन के बाद ले जाकर दाह संस्कार कर दिया गया।

Tags: