सड़क दुर्घटना में साइकिल सवार की दर्दनाक मौत

Belal Jani
By -

                   
जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर मार्ग स्थित नेश नल हाइवे 731 सरोखनपुर  के ओवर ब्रिज के समीप साईकिल सवार की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गयी।खबर लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कारवाही की है।
बताते है कि मंगलवार की सुबह  संदीप बरनवाल पुत्र अशोक बरनवाल किसी कार्यवश साईकिल से बदलापुर आ रहे थे।ज्योंही वे सरोखनपुर स्थित नेशनल हाइवे के समीप पहुंचे ही  थे कि अज्ञात वाहन कि चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। घटना कि जानकारी होते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु मोर्चरी भेज दिया। घटना की खबर  और अगल बगल लगे सीसी टीवी फुटेज खगालने में जुटी हुयी है पुलिस।