संदिग्ध अवस्था में वृद्ध की हुई मौत, परिजनों में मातम

Belal Jani
By -


जौनपुर। सिकरारा थाना क्षेत्र के दाहगीरी गांव के पास वैवाहिक कार्यक्रम में सायकिल से गए वृद्ध की संदिग्ध अवस्था में  मौत हो जाने के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

सूत्रों के मुताबिक बक्शा थाना क्षेत्र के बेला पार ग्राम निवासी अमरनाथ यादव गुरुवार को सिकरारा थाना क्षेत्र के देहगीरी गांव वैवाहिक कार्यक्रम में गए हुए थे साइकिल द्वारा। शुक्रवार भोर में लगभग सुबह 5:00 बजे दाहगीरी गांव  के पास सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़े थे। परिजनों को जब जानकारी हुई तो घटना स्थल पर पहुंचकर 108 नंबर एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने देखकर मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का करण स्पष्ट होने के बाद पुलिस आगे की कार्यवाही करेंगी।