जौनपुर।जंघई क्षेत्र के भोगीपुर सेमरी गांव के पास शुक्रवार की सुबह एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी मच गयी। कन्ट्रोल की सूचना पर पहुंची जीआरपी टीम ने शव को कब्जे में लेकर पहचान भर मोर्चरी मे ऱखवा दिया है। संभावना जताई जा रही है की अधेड की मौत किसी ट्रेन से गिरने से हुई होंगी।
जंघई प्रयागराज रेलवे मार्ग पर स्थित जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन के पश्चीम तरह भोगीपुर सेमरी गांव के पास सुबह एक अधेड का शव मिलने पर सनसनी फैल गयी अधेड़ ब्राउन शर्ट और काला पैन्ट पहने हुए है। उसकी जेब से शिनाख्त के लिए कोई चीज नही मिलने से उसकी पहचान नही हो पाई।जंघई चौकी इंचार्ज प्रमोद कुमार गुप्ता मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी ज्ञानपुर में रख कर शव की पहचान कराने के लिए सोशलमीडिया का सहारा ले रहे है ।
श्री गुप्ता का कहना है की मृतक के शव की पहचान नही हो पाई है उसकी मौत ट्रेन से गिरकर होने की संभावना जताई जा रही है मौत कैसे हुई पोस्टमार्टम रिपोर्ट मे खुलासा होने पर अगली कार्यवाही की जायेगी फिलहाल पहचान के लिए शव 72 घंटे तक मोर्चरी मे रक्खा गया है।