जौनपुर।खेतासराय राजधानी नई दिल्ली के जनकपुरी स्थित एक होटल में आयोजित ग्लोबल लिगेसी अवॉर्ड समारोह एवं प्रदर्शनी में खेतासराय के मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ विद्यालय का सम्मान प्रदान किया गया। इस उपलब्धि से लोगों में प्रसन्नता है ।
समारोह के दौरान फिल्म अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह ने विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आबिद खान को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए विद्यालय की उपलब्धियों को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।
डॉ आबिद ने बताया कि यह उपलब्धि आगे और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।
इस अवसर पर डॉ. राशिद खान, इन्तेखाब अहमद, निधि, सोनम, सरफराज, खुशहाली, फैजान तथा आंचल पांडेय सहित अन्य लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार को बधाई दी।