शादी के चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली से, एक घायल

Belal Jani
By -

 
जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के नाथूपुर गांव में वैवाहिक कार्यक्रम में गांव के दबंग बाइक सवार दबंग ने अधेड़ को गोली मारकर घायल कर दिया है। घटना सोमवार रात लगभग साढ़े नौ बजे की है। उक्त गांव निवासी बांकेलाल गुप्ता के यहां मंगलवार के दिन बारात आने वाली थी। सोमवार के दिन उनके घर पर मेहंदी की रस्म चल रही थी। अचानक गांव का ही एक व्यक्ति हाथों में तमंचा लहराते हुए आया और बांकेलाल के चाचा प्रेम साव उम्र लगभग 60 वर्ष जो घर के सामने मौजूद थे उन्हीं को लक्ष्य कर गोली मार दिया। जैसे ही गोली चली वैसे ही वहां भगदड़ मच गई। गोली प्रेम साव के गर्दन में आगे से लगकर पीछे जा फंसी है। वैवाहिक कार्यक्रम में जहां मेहंदी की रस्म में परिवार व रिस्तेदार खुशियां मना रहे थे वही महिलाओं और बच्चों के रोने की आवाज़ें आने लगी। घायल को परिजनों द्वारा जिला अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। वारदात की जानकारी होते ही स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। जनपद में लगातार हत्या और गोली चलने की घटनाएं तेजी से बढ़ी है जैसे लगता है कि अपराधियों में कानून का डर नहीं रह गया है। जनपद में बढ़ते अपराधों को लेकर विशेषज्ञों का मानना है कि जब उच्च अधिकारी शाम होते ही अपने आवास पर चले जाते हैं तो ऐसे में अपराध पर लगाम कैसे लगेगी?