जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के कुलहना मऊ गांव के पास पैदल जा रही वृद्ध महिला की ट्रक की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है इसी गांव निवासी चंपा देवी उम्र लगभग 60 वर्ष पत्नी सतई शुक्रवार शाम गांव के पास ही कहीं पैदल जाते समय गुजर रही ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गई। जब तक लोग उन्हें अस्पताल ले जाते रास्ते में ही मौत हो गई।