जौनपुर। विद्युत पोल पर काम करते समय करंट की चपेट में आए लाइनमैन की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता है कि सर्वप्रथम थाना क्षेत्र की अहियाही गांव निवासी नागेश्वर उम्र लगभग 28 वर्ष पुत्र जंगली शुक्रवार शाम डेरी पावर हाउस के निकट विद्युत पुल पर चढ़कर कार्य कर रहा था। इसी दौरान किसी ने पावर हाउस जाकर बिजली चालू कर दी जिसके कारण वह गंभीर रूप से करंट लगने से झुलसने के साथ गिर पड़ा जिससे उसकी मौत हो गई। जैसे ही परिजनों को यह खबर लगी मानो एक कोहराम मच गया।