जौनपुर।मछलीशहर छुट्टा सांड ने घर के पास गाय को नाद पर बांधने जा रहे बुजुर्ग पर हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया ।उन्हें परिजनों ने नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उनका इलाज चल रहा है।
रविवार को सुबह उठकर गोहका गांव निवासी अलगू तिवारी (80)घर के बाहर निकल कर अपनी गाय को नाद पर बांधने जा रहे थे । दरवाजे के बाहर खड़े सांड ने उनके ऊपर हमला कर दिया।घटना में वह बुरी तरह घायल हो गए।आनन फानन में परिजनों ने उन्हें मछलीशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनका इलाज चल रहा है। बुजुर्ग को गर्दन में गंभीर चोट आई है। उन्हें गले में 8 टांके लगे है। अस्पताल के डाक्टर के अनुसार पेट के भी अंदरूनी हिस्से में चोट आई है।छुट्टा पशु के इस तरह से हमलावर होने पर ग्रामीण डरे सहमे है। छुट्टा पशुओं से कोई सुरक्षा की कोई स्थाई व्यवस्था ना होने से लोग परेशान हैं और प्रशासन को जिम्मेदार मानते हुए कोस रहे है।