जौनपुर। खुटहन थाना क्षेत्र के फिरोजपुर बीसनपुर गांव में समरसेबल चलाते समय करंट की चपेट में आकर युवक की हुई मौत। सूचना पर पहुंची पुलिस में लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
उक्त गांव निवास वीरेंद्र प्रताप मौर्य उम्र लगभग 38वर्ष पुत्र लाहौरी राम मौर्य बुधवार दोपहर समरसेबल चलाने गए हुए थे इसी दौरान करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। वर्जन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे यहां पर चिकित्सकों ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। जैसे ही परिजनों को जानकारी हुई परिजनों में कोहराम मच गया।