सड़क हादसे में घायल हुए युवक की हुई मौत

Belal Jani
By -


जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के सरौनी पश्चिम पट्टी गांव निवासी युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


बताया जाता है उक्त गांव निवासी पंकज कुमार उम्र लगभग23 वर्ष पुत्र जोखू क्षेत्र के नई बाजार में बाइक से जाते समय सामने से आ रही दूसरी बाइक टकराकर 18 तारीख को गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें किसी अस्पताल में उपचार करवा रहे थे जहां बुधवार रात्रि उनकी मौत हो गई।