हाईवे पर निर्वस्त्र अधेड़ की लाश मिलने से हड़कंप

Belal Jani
By -


जौनपुर।बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर स्थित एनएच-731 पर शुक्रवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक अधेड़ अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला। शव निर्वस्त्र अवस्था में होने के कारण क्षेत्र में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होने के चलते पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी है।
फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
बदलापुर थाना क्षेत्र के फत्तूपुर एनएच-731 की घटना।