जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के सरोखनपुर हाईवे पर दो ट्रैकों की भिड़ंत में एक चालक की मौत हो गई। सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यह दुर्घटना शुक्रवार तड़के लगभग 4:00 बजे की है। एक ट्रक विपरीत दिशा से आ रही थी इस समय दूसरे दिशा से आ रही ट्रक आमने-सामने से भिड़ गई।
इस दुर्घटना में गुरमीत अली उम्र लगभग 29 साल पुत्र योगेंद्र खान ग्राम खैरीपुर थाना राजपुरा जनपद पटियाला पंजाब की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक में घायल को उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।