वरिष्ठ पत्रकार व शायर फरहत इरफानी का हुआ निधन,परिजन में मायूसी

Belal Jani
By -


जौनपुर। वरिष्ठ पत्रकार के अलावा शायरे अहले बैत (अ.स) अज़ादार हुसैन फरहत इरफानी का इन्तेकाल गुरुवार रात्रि फैज़ाबाद ज़िला अयोध्या में हो गया।उनके जनाजे को उनके आबाई वतन मुफ्ती मोहल्ला जौनपुर पहुंचने पर आस पास के अलावा रिश्तेदार और शुभचिंतको ने उनके आवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।

बताया गया है कि शहर के मोहल्ला बेगमगंज सदर इमामबाड़ा स्थित कब्रिस्तान में उन्हें शुक्रवार लगभग 3 बजे तीसरे पहर सुपुर्द-ए-खाक किया गया। इससे पहले इमामबाड़ा मस्जिद में मजलिस और नमाज़े जनाजा़ इमामे जुमा फैजाबाद जाफर अब्दी ने पढ़ाई। इस दौरान मुख्य रूप से मौजूद रहे लोगों में गौहर जैद, खादिम अब्बास रिजवी, कुमैल अब्बास, अयान हुसैन, जहूर कासिम आदि मौजूद रहे।बता दें मरहूम दशकों पहले जौनपुर अहियापुर मोहल्ला से निकलने वाले समाचार पत्र दैनिक तरुण मित्र के उर्दू संस्करण जवां दोस्त के चीफ एडिटर रहे। वर्तमान समय में वह फैजाबाद में उर्दू इंकलाब अखबार देख रहे थे। वह वरिष्ठ पत्रकार होने के साथ ही बेहतरीन शायर अदीब भी थे,उन्होंने फ्क़त उर्दू में ही शायरी नहीं की है बल्कि अंग्रेज़ी और बंगाली ज़बान में भी उन्होंने ने कलाम लिखे हैं। मरहूम के ख़ानदान के अक्सर (लोग)अफ़राद शायर हैं उनके बड़े भाई अलमदार हुसैन कोलकाता, छोटे भाई ज़व्वार हुसैन,इफ्तेक़ार हुसैन राहीब जौनपुरी,बड़े पुत्र हसन आरिफ जाफरी पत्रकार और बेहतरीन फोटोग्राफर हैं,इनके अलावा दो पुत्रों में अली वासिफ,आतिफ हुसैन है। छोटे भाई इफ्तेक़ार राहिब जौनपुरी और भांजे अब्बास ग़दीरी कोलकाता,वहदत जौनपुरी बेहतरीन शायरों में शुमार किये जाते हैं।