शादी के लिए गोवा से चले युवक की भुसावल में मौत,परिजनों में मायूसी

Belal Jani
By -

जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर दी सूचना,परिजन शव लेने के लिए हुए रवाना


जौनपुर।मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी युवक की भुसावल जंक्शन पर मौत हो गई। जी आर पी भुसावल ने शव को कब्जे में लेने के बाद घर पर सूचना दी।सूचना मिलते ही घर में मातम छा गया।परिजन शव को लेने के लिए भुसावल रवाना हो गए ।

उक्त गांव निवासी  बजरंगीलाल का पुत्र लालबहादुर बिंद (30 रोजी रोटी के सिलसिले में गोवा में रहता है।उसकी जून माह को शादी होनी तय है।इसी लिए वह ट्रेन से घर लौट रहा था।बताते है कि कल उसके मोबाइल नंबर से फोन आया कि आकर उसे भुसावल से लिवा जाइए।परिजन रविवार को जाने के लिए तैयार हो रहे थे कि उसके गर्दन कटे शव की फोटो भेज कर मौत होने की पुष्टि की गई।मामले में ग्रामीणों के साथ परिजन कोतवाली पुलिस को सूचना दिये तो जी आर पी भुसावल ने शव को कब्जे में लेने की बात बताई है।परिजन शव लेने के लिए रवाना हो गए हैं।गांव में घटना को लेकर तरह तरह की चर्चा हो रही है।पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि ट्रेन से घर लौटते समय युवक की मौत होने की पुष्टि भुसावल जी आर पी ने की है।परिजन शव लेने के लिए रवाना हो चुके हैं।