जौनपुर। संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी में हुए विवाद के चलते पत्नी ने कीटनाशक का सेवन कर लिया। जिससे उसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जाता कि बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रिंकी यादव उम्र लगभग 23 वर्ष पत्नी सूरज यादव में किसी बात को लेकर रविवार सुबह कहा सुनी हुई। जिसके चलते संदिग्ध परिस्थितियों में रिंकी यादव ने कीटनाशक का सेवन कर लिया जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। हालांकि परिजन को जानकारी हुई तो उसे जिला अस्पताल पहुंचाएं। यहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस संबंध में थानाधयक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि किसी भी तरफ से कोई तेरी नहीं दी गई है महिला का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मृतिका की शादी लगभग 5 वर्ष पहले हुई थी बच्चे भी। आगे की कार्यवाही की जा रही है।