जौनपुर। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के फैजाबाद रोड राजमार्ग स्थित नवल प्लाजा के पास शनिवार रात्रि एक बाइक पर तीन लोग जाते समय एक युवक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंचे एस आई आनंद प्रजापति सहयोगी जवान शशि चौहान के साथ पहुंचकर लाश को कब्जे में लिया और गंभीर रूप से घायल युवकों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर किया लेकिन परिजन किसी निजी अस्पताल में उपचार कर रहे हैं।
बताया जाता है कि इसी कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम शिवपुर मोहल्ला निवासी शिवम चौहान उम्र लगभग 24 वर्ष पुत्र राम कृपाल चौहान अपने दो साथी शुभम उर्फ गोलू राजभर उम्र लगभग 21 वर्ष पुत्र पंचम राम राजभर, नवीन चौहान उम्र लगभग 18 वर्ष पुत्र महेंद्र प्रताप चौहान एक ही बाइक पर सवार होकर तीनों लोग कहीं जा रहे थे। इसी दौरान फैजाबाद रोड स्थित नवल प्लाजा के पास किसी अज्ञात ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। नतीजतन शिवम चौहान की मौके पर ही मौत हो गई शुभम और नवीन को पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया यहां पर प्राथमिक उपचार चिकित्सकों ने करने के पश्चात जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया लेकिन एस आई आनंद प्रजापति ने बताया कि परिजन दोनों का किसी निजी जी अस्पताल में उपचार करवा रहे हैं।