जौनपुर।खेत में काम करते समय सांड के हमला कर देने से युवक घायल हो गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
बताया जाता है कि पवारा थाना क्षेत्र के महेंद्रवा ग्राम निवासी नागेंद्र चौहान उम्र 38 वर्ष पुत्र अर्जुन चौहान मंगलवार सुबह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान खेत में एक छुट्टा पशु यानी सांड घुस आया उससे वह भगा रहे थे लेकिन अचानक उसने हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन तुरंत उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां पर हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल के लिए चिकित्सक ने रेफर कर दिया।