जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जौनपुर सिटी स्टेशन के मुख्य गेट के सामने चाय पान की दुकान पर शराब पीने की बात को लेकर मनबढ़ लोगों ने मना करने पर दुकानदार पिता पुत्र को मार पीट कर लगभग आधा दर्जन मनबढ़ फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल भेजा।
सूत्रों द्वारा बताया जा रहा है कि सैदनपुर मोहल्ला निवासी रमेश यादव उम्र लगभग 42 वर्ष पुत्र स्वर्गीय बाबूराम यादव जौनपुर सिटी रेलवे स्टेशन गेट के सामने अपनी चाय पान की दुकान चलाते है। आरोप है कि लगभग शाम के 5:00 बजे 5 से 6 की संख्या में मनबढ़ युवक आए और दुकान पर शराब पीने की बात करने लगे ।जब उनको रमेश ने मना किया तो सभी उन्हें मारने पीटने लगे। पिता कुमार खाता बचाने के लिए पहुंचे पुत्र कृष्ण को भी उन लोगों ने मारपीट कर जख्मी कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए। हालांकि कि इस दौरान किसी ने डायल 112 को सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस में दोनों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। समाचार लिखे जाने तक पुलिसिया कार्रवाई चल रही थी।