खौल रहे चावल के भगौने में धक्का देने से युवक झुलसा

Belal Jani
By -




जौनपुर। रंजीश के चलते पक रहे चावल के भगौने में धक्का देकर गिराने से युवक गंभीर रूप से झुलस गया। उसका उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।

बताया जाता है कि पड़ोसी जनपद आजमगढ़  सरायमीर थाना क्षेत्र के लड़ियावर ग्राम निवासी वीरेंद्र सोनकर उम्र लगभग 40 वर्ष पुत्र लालचंद सोनकर रविवार की रात गांव में रमेश गौतम की लड़की की बारात आई थी। वीरेंद्र सोनकर भोजन बनाने वाले स्थान के पास खड़ा था। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने पुरानी रंजिश को लेकर खौलते हुए चावल के भगौने में उसे धक्का दे कर गिरा दिया गया।जिसके चलते वह गंभीर रूप से झुलस गया । परिजन उसे घरेलू उपचार करने के पश्चात जिला अस्पताल पहुंचाकर भर्ती करवाया। बताया जाता है कि वीरेंद्र सोनकर गांव के पूर्व प्रधान रह चुके हैं। पुलिस को सूचना दी गई वह आगे की कार्यवाही करने में जुटी  हुई है।