सड़क दुर्घटना में दो सरकारी चिकित्सक सहित तीन घायल

Belal Jani
By -

नीम करौली धाम से लौटते समय खैरुद्दीनपुर के पास हुआ हादसा

जौनपुर।शाहगंज रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में तैनात दो सरकारी चिकित्सक और एक सेवानिवृत्त बड़े बाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों का नगर के निजी अस्पतालों में उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायल फिलहाल खतरे से बाहर हैं।

जानकारी के अनुसार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज में तैनात डॉक्टर आर.के. वर्मा, डॉक्टर हरिओम मौर्य तथा सेवानिवृत्त बड़े बाबू मोहम्मद अब्बास उर्फ बिस्मिल्ला कार से नीम करौली धाम से दर्शन कर लौट रहे थे। शाहगंज नगर से कुछ दूर खैरुद्दीनपुर के पास वाहन चला रहे डॉक्टर आर.के. वर्मा का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सड़क किनारे दीवार से टकराकर पलट गई। हादसे में वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
हादसे के बाद चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को वाहन से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज पहुंचाया। व
यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया। इसके बाद तीनों को नगर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि डॉक्टर आर.के. वर्मा के सीने में गंभीर चोट लगी है, जबकि डॉक्टर हरिओम मौर्य के सिर में गहरी चोट आई है। वहीं मोहम्मद अब्बास उर्फ बिस्मिल्ला का पैर फ्रैक्चर हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही शुभचिंतकों और परिचितों का अस्पतालों में हालचाल जानने के लिए तांता लगा रहा।