जौनपुर। शहर कोतवाली में तैनाती के महज 48 घंटे बाद ही प्रभारी निरीक्षक त्रिवेणी सिंह का तबादला कर दिया जाना बना चर्चा का विषय । पुलिस विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब अनीता सिंह को कोतवाली नया प्रभारी निरीक्षक (शहर कोतवाल) नियुक्त किया गया है।
अचानक हुए इस प्रशासनिक फेरबदल ने पुलिस महकमे के साथ-साथ शहर में भी चर्चाओं का दौर क़ायम कर दिया है।
आदेश जारी होने के तुरंत बाद अनीता सिंह ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। वहीं, त्रिवेणी सिंह के अल्प कार्यकाल के बाद हुए स्थानांतरण को लेकर विभिन्न तरह की चर्चाएं सामने आ रही हैं।
शहर की महत्वपूर्ण कोतवाली मानी जाने वाली कोतवाली में हुए इस बदलाव पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।आखिर ऐसा क्या हुआ कि 48 घंटे के बाद बनाए गए शहर कोतवाल का स्थानांतरण हो गया।
अब नई कोतवाल अनीता सिंह के सामने कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने की चुनौती है।