जौनपुर।भारतीय रेलवे के सबसे व्यस्तम सीजन पर जिला मुख्यालय के प्रमुख स्टेशनों में जौनपुर सिटी पर यात्री सुविधाओं को सुगमता सरलता में स्टेशन पर वाणिज्य कर्मचारियों के स्थानांतरण के बाद उनके जगह पर किसी कर्मचारी को रेल प्रशासन द्वारा नियुक्त न किए जाने से स्टेशन पर कर्मचारियों की भारी कमी हो गई है है। जिसके कारण ग्रीष्मकालीन पीक सीजन में और भी ज्यादा कठिनाई हो रही है। कर्मचारीयों की कमी के चलते यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
रेलवे की विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया के अंतर्गत बुकिंग कार्यालय से अप्रैल 26 में प्रशासन द्वारा कर्मचारियों का स्थानांतरण तो कर उनको कार्यमुक्त कर दिया गया किंतु उनके जगह पर किसी की नियुक्ति नही की गई जिससे जौनपुर सिटी स्टेशन पर बुकिंग कार्यालय में स्वीकृत स्टाफ सँख्या बुकिंग 6 व पीआरएस 2 कुल आठ स्टाफ की जगह वर्तमान समय मे केवल 3 स्टाफ ही कार्य कर रहे हैं।
जौनपुर सिटी स्टेशन पर जिलामुख्यालय का प्रमुख स्टेशन होने के कारण यहाँ औसत 2000 यात्रियों का आवागमन के साथ 200000 रूपए की आय के साथ जिले को देश प्रदेश को जोड़ने वाली प्रमुख गाड़ियों सटल एक्सप्रेस , बेगमपुरा ,श्रमजीवी एक्सप्रेस ,महामना एक्सप्रेस के आगमन प्रस्थान पर स्टेशन पर अत्यधिक भीड़ में स्टाफ की कमी से यात्रियों और आम जनमानस को कठिनाई उठानी पड़ रही है। इसी प्रकार का मिलता जुलता जौनपुर जंक्शन पर भी हाल है।